Thursday, November 12, 2026
Latest:
उत्तराखंडदेश-दुनियान्यूज विंडो

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 100वां प्रसारण सुनने को प्रदेशभर में व्यापक व्यवस्था

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी से 100वां प्रसारण होगा। उत्तराखंड में भी अधिकाधिक लोग प्रधानमंत्री के मन की बात को सुन सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी स्कूलों, ग्राम पंचायतों, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं, जो समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनके कार्यों के बारे में जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का 100वां संस्करण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *