Thursday, November 12, 2026
Latest:
राजधानी

10 बजे-10 मिनट’ इसलिए पहुंचे पुरानी जेल परिसर 

देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के आह्वान पर रविवार को यहां हरिद्वार रोड स्थित पुरानी जेल परिसर में स्वतंत्रता आंदोलन के दिवंगत सेनानियों और शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समिति ने रविवार को सुबह ’10 बजे 10 मिनट’ नाम से 360 स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुरानी जेल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सेनानी परिवारों से स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानियों की अग्रणी भूमिका रही। इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अवधेश पंत, डॉ. एसके गोविल, शशांक गुप्ता, आशा टम्टा, सुधीर कौशिक, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *