Tuesday, November 10, 2026
Latest:
मुद्दाराजधानी

समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर विशेषज्ञ समिति ने जाने दूनवासियों के विचार

देहरादून। समान नागरिक संहिता के परीक्षण व क्रियान्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने बुधवार को यहां आईआरडीटी सभागार में विभिन्न आयोगों और  हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार व मंतव्य से अवगत हुई।

विशेषज्ञ समिति की सभी सात राज्य आयोगों के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसके साथ ही मेयर, पद्म पुरस्कार विजेताओं, डॉक्टरों, कुलपतियों, अधिवक्ताओं, छात्रों सहित लगभग 350 व्यक्तियों के विचार समिति ने संकलित किए। सभी ने यूसीसी के शीघ्र कार्यान्वयन पर जोर दिया।

विशेषज्ञ समिति वीरवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य अतिथि गृह एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय सभागार में राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *