Wednesday, November 11, 2026
Latest:
राजधानीउत्तराखंड

सशक्तीकरण का माध्यम बन रहा प्रोद्योगिकी का क्षेत्रः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को क्लेमेंटाउनक-मोहब्बेवाला स्थित दून बिजनेस पार्क में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तीकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा, लेकिन 5जी के साथ ही भारत ने नया इतिहास रच दिया है। 5जी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल स्टेंडर्ड तय कर रहा है। भारत में डिजिटलाईजेशन तेजी से हो रहा है। डिजिटल भारत देश के विकास के विस्तृत विजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस विजन का लक्ष्य है, उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना, जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे। धामी ने कहा कि आज हमारे छोटे व्यापारी, छोटे उद्यमी, कारीगर सबको डिजिटल भारत ने एक मंच प्रदान किया है, एक बाजार उपलब्ध कराया है। बाजर में, मंडियों में रेहड़ी-पटरी में कार्य कर रहे लोग, सब यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी की ताकत कैसे सामान्य लोगों का जीवन में बदलाव ला रही है, यह नजर आ रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली, सचिव शैलेश बगोली, आईटीडीए निदेशक निकिता खंडेलवाल, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के एजीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट हेमंत विज, सतेंद्यु मोहंती, नीता नंबियार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *