Thursday, November 12, 2026
Latest:
उत्तराखंडकुमाऊं मंडल

नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने की विभागों की प्रगति और कार्यों की समीक्षा

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीरवार (11 मई) को कालढूंगी, नैनीताल, लालकुंआ व भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसकी तैयारी के सिलसिले में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की घोषणाओ व अन्य विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में विधानसभावार विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने विभागों की प्रगति व कार्यों की समीक्षा की।
डीएम गर्ब्याल ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को जनहित के विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तायुक्त पारदर्शिता व समयबद्धता को ध्यान मे रखते हुए आपस मे समन्वय बनाकर कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की प्रगति की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। डीएम कहा कि सभी संबंधित विभाग विधायकों व शासन से प्राप्त महत्वपूर्ण व लंबित योजनाओं से संबंधित प्रश्नों के स्पष्ट जवाब लिखित में तैयार कर बुधवार 10 मई तक जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय के साथ ही जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
बैठक में एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी के साथ ही विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *