Thursday, November 12, 2026
Latest:
शहरी निकायराजकाज

मंत्री प्रेमचंद ने पार्किंग स्थलों के निर्माण के लिए की डीपीआर दिसंबर तक मांगी

देहरादून। आवास एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 17वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले कोई भी विषय लंबित न रहें, इसके लिए प्रत्येक 03 माह में बोर्ड बैठक सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने प्राधिकरण को आगामी दिसंबर तक डीपीआर तैयार करते हुए पार्किंग स्थलों का चयन, निर्माण और लोकार्पण निश्चित समयावधि के अंतर्गत करने के संबंध में कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ रहे पर्यटन को देखते हुए पार्किंग सुविधाओं को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद की कुल 20 परियोजनाएं निर्माणाधीन है। उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों को आ रही बैंक संबंधी समस्याओं के जल्द निराकरण के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बिना बोर्ड की अनुमति के कोई भी प्रकरण बोर्ड बैठकों में सम्मिलित न किया जाए। इस मौके पर बजट पर भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव (आवास) आनंदबर्द्धन, प्रमुख सचिव (शहरी विकास) आरके सुधांशु, सचिव (आवास) एसएन पांडेय, सचिव (वित्त) वी. षणमुगम, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *