उत्तराखंडराजकाजराजनीतिसमीक्षा

उत्तराखंड में एसआईआर : दावों और आपत्तियों का निस्तारण पूरा, 3 अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत दावों और आपत्तियों का निस्तारण सोमवार (28 सितंबर) को पूरा कर लिया गया है। राज्य में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 3 अक्तूबर को किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।

वोटर लिस्ट में छूट गए तो ईसीआई-नेट से ऑनलाइन अथवा बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं नाम

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के संबंध में बैठक की। बैठक में उन्होंने राजनीतिक दलों के साथ अब तक की प्रगति की जानकारी साझा की। डॉ. जोगदंडे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में दावे व आपत्तियों का निस्तारण आज यानी 28 सितंबर तक पूर्ण होने के बाद अब 3 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नागरिक किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से रह गए हैं, वे ऑनलाइन ईसीआई-नेट अथवा बीएलओ के माध्यम से भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के साथ ही भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेंद्र सिंह भंडारी व प्रशांत खंडूरी, बीएसपी से सत्यपाल व सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से अशोक सेमवाल, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *