आदेश-निर्देशछात्र-युवामौसमस्कूल

देहरादून में शुक्रवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, भारी बारिश के अलर्ट के बाद डीएम ने दिया आदेश

देहरादून। जिले में शुक्रवार 14 अगस्त को कक्षा-1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 14 अगस्त को देहरादून समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 अगस्त तक राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस सब के दृष्टिगत डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार की छुट्टी का आदेश जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *