Tuesday, November 10, 2026
Latest:
उत्तराखंडखेल-खिलाड़ीन्यूज विंडो

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़, मोदी के लिए बदरी-केदार से धामी ने मांगा आशीष

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार सुबह परेड मैदान से ‘स्वच्छता लीग मैराथनश् को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने भी काफी दूर तक मैराथन में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों संग दौड़ लगाई। मैराथन का आयोजन नगर निगम की ओर से किया गया। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी-केदार से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ व दीर्घजीवन की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। वर्ष-2023 को वैश्विक स्तर पर मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत के श्रीअन्न को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।
मैराथन में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, नगरायुक्त मनुज गोयल भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *