Thursday, November 12, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजकाज

मोदी सरकार की उपलब्धियों पर डिजिटल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक महोत्सव आरंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार रात यहां रेसकोर्स स्थि सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू) के मैदान में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव व देश की असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है।


क्षेत्रीय विधायक विधायक विनोद चमोली ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता जैसी पहल राज्य की पहचान के आधार बनेंगे। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही सभी का स्वागत किया।

पांडवाज बैंड और प्रियंका महर की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

विकास और संस्कृति का यह महोत्सव ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ 3 जून तक आयोजित होगा। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार व म्यूजिक बैंड प्रस्तुतियां देंगे। मंगलवार को पांडवाज बैंड और प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर की संगीतमय प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। बुधवार शाम प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की गीत संध्या होगी।
कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *