Wednesday, November 11, 2026
Latest:
राजधानीराजकाजशहरी निकाय

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के साथ मेयर से मिला प्रतिनिधिमंडल, जताया आभार

देहरादून। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगच्छ भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने मलिन बस्तियों में भवन कर जमा करने के दौरान लिए जा रहे शपथ पत्र में न्यायालय न जाने की पूर्व शर्त को हटाए जाने पर खुशी जताते हुए मेयर का आभार जताया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष वर्मा ने कहा कि मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों को जल्द से जल्द मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को छोटा करने का सुझाव भी दिया। वर्मा ने कहा कि वर्तमान में टेडर प्रक्रिया में कई महीने लग जाने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जो करोड़ों रूपये के टेंडर किए हैं, उन पर अविलंब काम शुरू किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में पार्षद अनूप कपूर, पूर्व सभासद श्याम सुंदर के साथ ही दीप सिंह चौहान, विजय वर्धन डंडरियाल, जसपाल खंडूजा, ज्योति नरूला, राजेश पांथरी, एमके जोशी, राजू निरंकारी, अभिषेक वर्मा, राजेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *