Tuesday, November 10, 2026
Latest:
आस्था स्थलचारधाम अपडेटदेवभूमि दर्शनदेश-दुनियान्यूज विंडो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

जोशीमठ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने करीब 25 मिनट तक भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की।राष्ट्रपति सुबह करीब सवा 10 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अप्रा.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय आदि ने राष्ट्रपति की अगवानी की। इसके बाद वे मंदिर में पहुंचीं, जहां मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति मुर्मू को भोजपत्र पर बनी बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *