Wednesday, November 11, 2026
Latest:
खेल-खिलाड़ीदेश-दुनियान्यूज विंडोविविध

पेरिस ओलंपिक : मनु भाखर ने सरबजोत के साथ मिलकर भारत को दिलाया दूसरा कांस्य, दोनों ने मिश्रित युगल में लगाया सटीक निशाना

नई दिल्ली/देहरादून। पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और कांस्य मिला है। यह कांस्य भी हरियाणा की निशानेबाज बेटी मनु भाखर ने मिश्रित युगल में दिलाया है, जहां उनके साथ जोड़ीदार थे पड़ोसी राज्य पंजाब के निशानेबाज सरबजोत सिंह। दोनों मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में देशबके लिए यह उपलब्धि हासिल की है।

पेरिस ओलंपिक में मनु का यह दूसरा औ सरबजोत का पहला पदक है। मनु और सरबजोत ने कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन हू की जोड़ी को 16-10 से पराजित किया। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत के नाम दो कांस्य दर्ज हो चुके हैं।

गौरतलब है कि मनु भाखर ने जहां देहरादून निवासी कोच और गोल्डन ब्वाय के नाम से प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वहीं सरबजोत ने अंबाला में कोच अभिषेक राणा से ट्रेनिंग हासिल की। मनु के दूसरा पदक हासिल करने की जानकारी मिलते ही देहरादून के पौंधा स्थित जसपाल राणा शूटिंग इंस्टिट्यूट में खुशी की लहर दौड़ गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *