Wednesday, November 11, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

धामी सरकार ने आखिरकार खोला दायित्वों का पिटारा, 10 नेताओं को मिली ‘कुर्सी’

देहरादून। डेढ़ साल से भी लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बुधवार देर रात प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से ‘दायित्वधारियों’ की पहली फेहरिश्त जारी कर दी। इसमें 10 भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। कुमाऊं की तराई से वरिष्ठ पार्टी नेता व पूर्व सांसद बलराज पासी को राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। गढ़वाल मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


दायित्वों का बंटवारा ऐसे वक्त में किया गया है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश से बाहर हैं। उनकी मंजूरी के बाद देर रात प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दायित्वधारियों की सूची जारी की। इसमें रमेश गडिया को राज्य स्तरीय जलागम परिषद व मधु भट्ट को संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुफ्ती शमून कासमी को उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष और अनिल डब्बू कोकृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) के अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। कैलाश पंत को श्रम संविदा बोर्ड का सलाहकार, शिव सिंह बिष्ट को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् का उपाध्यक्ष और नारायण राम टम्टा को हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *