Friday, November 13, 2026
Latest:
उत्तराखंडगढ़वाल मंडलतीर्थाटन

पौड़ी जिले की 422 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और गंगा फेस्टिवल का सीएम ने किया उद्घाटन

यमकेश्वर (पौड़ी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से सटे पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत स्थित स्वर्गाश्रम में आयोजित समारोह में जिले की कुल 422.44 लाख रूपये की लागत वाली 3 योजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने ‘दि बीटल्स एंड दि गंगा फेस्टिवल-2023’ का उद्घाटन भी किया।

जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन तक आस्था पथ निर्माण समेत इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें 224 लाख रूपये की लागत से स्वर्गाश्रम में जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन तक आस्था पथ का निर्माण कार्य, 48.03 लाख रूपये की लागत से गंगा पद यात्रा के अंतर्गत हरिद्वार-बदरीनाथ पौराणिक पैदल मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रेलिंग लगाने का कार्य और 150.41 लाख रूपये की लागत से क्षतिग्रस्त वेद निकेतन घाट की मरम्मत, आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीपैड और पार्किंग निर्माण का कार्य शामिल है। उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाएं का प्रशिक्षण करवाकर उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित करने को भी का।

आत्मा और संगीत कैसे अध्यात्म में विलीन हो सकते हैं, 50 साल पहले बीटल्स बैंड ने पश्चिम को दिखायाः धामी

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर आगे बढ़ रहा है। दि बीटल्स एंड दि गंगा फेस्टिवल का आयोजन भारतीय संस्कृति के विभिन्न घटकों योग, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला, प्रतिष्ठित परंपराओं आदि को उत्सव के रूप में मनाने का एक प्रयास है। यह स्थानीय सभ्यता व परंपराओं को विश्व में प्रदर्शित करने की एक पहल है। धामी ने कहा कि संस्कृति, अध्यात्म और संगीत में गहरा संबंध है। विश्व प्रसिद्ध ‘बीटल्स बैंड’ ने पाश्चात्य सभ्यता को यह दिखाया कि किस प्रकार आत्मा और संगीत मिश्रित होकर अध्यात्म में विलीन हो सकते हैं। 50 वर्ष पूर्व बीटल्स के सदस्यों ने इसी पावन भूमि से प्रेरित होकर ऐसा संगीत बनाया, जिसकी महक पूरे विश्व ने महसूस की। समारोह में यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममर्गाइं, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *