नैनीताल में हरियाणा के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 20 घायल
नैनीताल। नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में हरियाणा के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 माह की बच्ची समेत 20 लोग घायल हो गए। मौके पर एसडीआरएफ-एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
दुघर्टना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास रामगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर आगे मुक्तेश्वर की ओर लुक्ताधार के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार, पर्यटकों को लेकर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर (सं.- यूपी14टीक्यू9690) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 22 यात्री सवार थे, जो हरियाणा के बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 20 पर्यटकों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया। दोनों शवों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसडीआरएफ के अनुसार
मृतकों में से एक की ही शिनाख्त हो पाई है। दूसरे की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
दुर्घटना में मृतक
(1)- सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद, हरियाणा
(2)- दूसरे मृतक का नाम अभी ज्ञात नहीं हो सका है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति
(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष
(2) कुव नंदिनी उम्र 22 वर्ष
(3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष
(4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष
(5) मयंक उम्र 17 वर्ष
(6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष
(7) कुव रितिका उम्र 23 वर्ष
(8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष
(9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष
(10) आनंद उम्र 27 वर्ष
(11) अजय उम्र 25 वर्ष
(12) अंजलि उम्र 22 वर्ष
(13) कुव मिस्टी उम्र 10 माह
(14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष (चालक)
मामूली रूप से घायल-
(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष
(2) डॉली उम्र 25 वर्ष
(3) अंजलि उम्र 23 वर्ष
(4) धीरज उम्र 25 वर्ष
(5) अंकित उम्र 26 वर्ष
(6) सोनिया उम्र 23 वर्ष

