राजधानीउत्तराखंडकेंद्रीय प्रतिष्ठानराजकाज

पीआईबी और आकाशवाणी-दूरदर्शन के कार्मिकों ने लहराया तिरंगा, सभी से हर-घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान

देहरादून। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून की ओर से सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया गया है।

हरिद्वार रोड स्थित प्रसार भारती परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि हमारा तिरंगा-हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व अर्पण करने की अटूट प्रेरणा है। हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को पुनः दोहराएं। उन्होंने दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी व पीआईबी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से इस अभियान को बढ़ावा देने और नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

सुंद्रियाल ने कहा कि इस बात की भी बेहद प्रसन्नता है कि इस वर्ष ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान वंदे मातरम को समर्पित किया गया है। तिरंगा भारत के गर्व का प्रतीक है और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की एक निरंतर प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि नई टिहरी में सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा व राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस अवसर पर दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी व पीआईबी के कर्मचारियों ने तिरंगा लहराकर हर-घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छ, स्वस्थ व सतत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *