दैवीय आपदाउत्तराखंडहिमालयी राज्य

उत्तरकाशी में आधी रात के बाद 4.2 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप, टिहरी के साथ ही हिमालयन रीजन में कई जगह अलग-अलग समय पर डोली धरती

देहरादून। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि बाद आए भूकंप के तेज झटकों से गढ़वाल मंडल के कई हिस्से हिल गए। उत्तराखंड के अलावा रविवार को अलग-अलग समय पर जम्मू-कश्मीर व हिमाचल से लेकर तिब्बत, सिक्किम और असम तक पूरे हिमालयन रीजन में धरती डोली। इन सभी में सर्वाधिक तीव्रता का भूकंप उत्तरकाशी में महसूस किया गया।

उत्तरकाशी जिले में रात 1 बजकर 21 मिनट 34 सेकेंड पर भूकंप के तेज झटकों से अफरातफरी मच गई। कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले के राजगढ़ी क्षेत्र में जमीन से 10 किमी नीचे था। जिले में 1:45 बजे भी एक और झटका आया, लेकिन इसकी तीव्रता मात्र 2.2 मैग्नीट्यूड थी। वहीं, टिहरी जिले के कीर्तिनगर और घनसाली तहसील क्षेत्र में रात 2 बजकर 19 मिनट 45 सेकेंड पर 2.0 मैग्नीट्यूड का झटका आया। इसका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था। टिहरी प्रशासन के अनुसार, भूकंप का झटका काफी हल्का था और कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *