Thursday, August 6, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

‘टीम गोदियाल’ घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में

देहरादून। महीनों लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अपनी टीम मिल गई। इसमें अधिसंख्य परंपरागत पुराने चेहरे ही शामिल हैं। तमाम उम्रदराज और अपेक्षाकृत बेहद कम सक्रिय नेताओं का भी एडजस्टमेंट इस टीम में किया गया है। वीरवार देर रात घोषित कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदावरी थापली को सौंपा गया है।

एग्जिक्युटिव कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कुल 41 नेताओं को स्थान दिया गया है। इनमें सभी मौजूदा विधायक, कई पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री शामिल हैं। कांग्रेस हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव किसी वेणुगोपाल ने कार्यकारिणी व कमेटियों की घोषणा की है।

घोषणा-पत्र, अनुशासन, एसआईआर और आरोप-पत्र कमेटी भी की गईं गठित

कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और आरोपपत्र समिति का भी गठन किया है। घोषणा पत्र समिति में विधायक भुवन कापड़ी को अध्यक्ष व डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक बनाया गया है। गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना व सुजाता पॉल इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किये गये हैं। अनुशासन समिति का प्रमुख विधायक विक्रम सिंह नेगी, एसआईआर कमेटी का पूर्व विधायक मनोज रावत व चार्जशीट समिति का पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *