Wednesday, November 11, 2026
Latest:
देवभूमि दर्शनआस्था स्थलउत्तराखंडतीर्थाटनधर्म-कर्महिमालयी राज्य

श्रीहेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए

देहरादून। चमोली जिले के उच्च हिमालायी क्षेत्र में स्थित सिखों के प्रमुख तीर्थ श्रीहेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 25 मई को खुलेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की श्रीहेमकुंड साहिब की यात्रा आरंभ हो जाएगी।

10 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की मुख्य सचिव से भेंट कर दी जानकारी

वीरवार को यह जानकारी गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात के दौरान दी। बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट ने 25 मई को तीर्थस्थल श्रीहेमकुंड साहिब की यात्रा के शुभारंभ और 10 अक्तूबर को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी है। राज्य सरकार ने भी इस पर सहमति दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *