उत्तराखंडन्यूज विंडो

सूडान से 14 और उत्तराखंडियों की हुई सुरक्षित घर वापसी

नई दिल्ली। गृहयुद्ध के चलते अशांत हुए सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा ‘आपरेशन कावेरी’ निरंतर जारी है। शुक्रवार को इसके तहत लाए गए भारतीयों में 11 लोग उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इससे पूर्व तीन लोगों को वीरवार देर रात मुंबई लाया गया।
नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम भारतीय वायुसेना के विमान से लाए गए नागरिकों में से 11 उत्तराखंडवासियों की उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी और अमर सिंह बिष्ट ने स्वागत किया। 11 उत्तराखंडियों के इस ग्रुप में गिरीश गरकोटी, अब्बल सिंह, भोला सिंह पंवार, अरविंद प्रसाद गैरोला, विनोद रावत, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, राजेश सिंह, बॉबी सिंह, नरेश कुमार और बिनोद कुमार सिंह शमिल हैं। इनके अलावा तीन और उत्तराखंडवासियों को वीरवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रशेखर लिंगवाल ने रिसीव किया। इनमें उत्तम सिंह रौतेला, प्रशांत कुमार चौधरी और योगेश शामिल हैं। अब तक ‘आपरेशन कावेरी’ के तहत उत्तराखंड के कुल 24 लोगों की घर वापसी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *