Thursday, November 12, 2026
Latest:
छात्र-युवाउत्तराखंडराजधानी

मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों संग देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, मुंह मीठा कर मनाया जश्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखा। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुन।  मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री, इसरो की टीम, वैज्ञानिकों और देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्कूली बच्चों का मुंह मीठा कराया।

सपेरों का देश कहलाने वाला भारत आज विज्ञान के क्षेत्र में नं-1 देश 

कार्यक्रम में उपस्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय (ननूरखेड़ा-रायपुर) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (बनियावाला) के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है, जिसके हम सभी साक्षी बने हैं। आज भारत दुनिया के हर क्षेत्र में नंबर एक बनने की दिशा में अग्रसर है। एक समय हमारे देश को सपेरो का देश कहा जाता था। आज विज्ञान के क्षेत्र में देश नंबर-1 बना है। 

प्रधानमंत्री का जताया आभार, वैज्ञानिकों को दिया श्रेय

धामी ने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नही हो पाया था, तो प्रधानमंत्री ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और दुगनी ताकत से इस अभियान को पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएं दीं। आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *