देहरादून। राज्यपाल ने योगेंद्र रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 6 वर्ष की अवधि अथवा उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने में से जो भी पहले हो, तक के लिए रहेगी।