उत्तराखंड में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ हाई अलर्ट पर, भारी बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव को दिए निर्देश
देहरादून। प्रदेश में मंगलवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार तड़के सचिव (आपदा प्रबंधन) विनोद कुमार सुमन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व सभी जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों व पर्यटकों से भी अपील है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। नदी-नालों व संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

