Thursday, November 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया दिव्या नेगी को सम्मानित

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने इसी माह नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में ‘भारत में जी-20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य’ विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ‘एक साल नई मिसाल’ और ‘मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तकें भेंट की। गौरतलब है कि दिव्या टिहरी जिले के कांडीखाल की मूल निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *