Thursday, November 12, 2026
Latest:
दुर्घटनाउत्तराखंडगढ़वाल मंडल

जोशीमठ से देहरादून जा रही सेना के जवानों की बस पलटी, 7 सैनिक घायल

चमोली। जोशीमठ से देहरादून जा रही सेना के जवानों से भरी बस बुधवार सुबह कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग के बीच सोनला क्षेत्र में सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में सात जवान घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सेना के 31 जवानों को लेकर हिमगिरि सर्विस की बस जोशीमठ से देहरादून के रायवाला स्थित छावनी के लिए चली। चमोली तहसील क्षेत्रांतर्गत सोनला के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, दुर्घटना में सात जवान घायल हुए हैं। इनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी थाने से पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवानों का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *