एसजीआरआर विवि में हुई एलुमनी मीट, ‘स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ के पूर्व छात्र-छात्राओं ने साझा किए संस्मरण
देहरादून। श्रीगुरु रामराय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से एलुमनी मीट-2023 का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया और खुशी के पल बिताए। कई छात्र-छात्राएं वर्षों बाद अपने साथियों से मिलकर भावुक हुए।

श्रीगुरु रामराय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो. डॉ. यशवीर दीवान और कुलसचिव प्रो. डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ मेनेजमेंट की डीन प्रो. डॉ. पूजा जैन ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपने संस्मरण साझा किए।

डीन (एकेडमिक्स) प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अंत में प्रो. डॉ. दीपक साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। एलुमनी मीट 2023 में डॉ. विपुल जैन, डॉ. बिंसी पोथन, डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. कनिका रावत, डॉ. सोनिया गंभीर, डॉ. ममता बंसल विभाग के सभी फैकल्टीज व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

