Wednesday, November 11, 2026
Latest:
उत्तराखंडकॉलेज-विश्वविद्यालयछात्र-युवास्वास्थ्य

एसजीआरआर विवि. के छात्र-छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक से किया एचआईवी के प्रति जागरूक 

देहरादून। श्रीगुरु रामराय विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिग और एनएसएस विभाग की ओर से विश्व एडस दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। इस बार विश्व एड्स दिवस का विषय था, ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें।’

श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के रिसेप्शन में छात्र-छात्राओं ने नाटक के जरिए एचआईवी एड्स के दुष्प्रभावों के बारे में  जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. अजय कुमार खंडूडी, डॉ. पंकज मिश्रा, पुनित ओहरी, डॉ. जी रामालक्ष्मी, डॉ. गीता रावत, डॉ., दीपक सोम सहित अन्य फैकल्टी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *