मेले-उत्सवदेवभूमि दर्शनराजधानीसमाज-संस्कृति

प्रदेश भर में उल्लास के साथ मनाई गई छोटी दिवाली, बाजारों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया 

देहरादून। प्रदेशभर में शनिवार को छोटी दिवाली उल्लास के साथ मनाई गई। बाजारों में देर रात तक खरीददारों की भीड़ रही। राजधानी देहरादून के सभी बाजार खरीददारों की भीड़ से पैक रहे। आउटर इलाकों में भी दीपावली की रौनक चरम पर रही।

दीपावली के मौके पर बाजारों और घरों को बिजली की रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। शाम होते ही लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ ही घरों को दियों और मोमबत्तियों से प्रकाशवान किया। शाम से शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला मध्यरात्रि बाद भी चालू था।

कुम्हारों के बीच पहुंचे सीएम, डिजिटल पेमेंट कर खरीदे मिट्टी के दिए

इसबीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चकराता रोड पर कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कर मिट्टी के दिये व अन्य सामान तैयार करने वाले कुम्हारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी मिट्टी के दिये क्रय कर सभी से मिट्टी के दिये क्रय करने और दीपावली पर मिट्टी के दिये जलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मिट्टी के दिये दीपावली के पर्व को पावनता प्रदान करते हैं। लोगों के घरों में दीपावली पर जलने वाले दिये कुम्हारों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनते हैं। मुख्यमंत्री ने क्रय किए गए दियों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हुए कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *