आपदा प्रबंधनगढ़वाल मंडल

जीआईसी धोपड़धार में छात्र-छात्राओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

घनसाली। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, धोपड़धार में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से विभिन्न विद्यालयों में चलाए जा रहे प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में जीआईसी धोपड़धार में छात्र-छात्राओं के लिए इसका आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को आपदा, आपदा के प्रकार भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आपदा पूर्व, आपदा के दौरान और आपदा के पश्चात क्या किया जाना चाहिए, क्या नहीं। खोज एवं बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने आदि के डेमो दिए गए। साथ ही राज्य व जिलास्तरीय आपातकालीन केंद्र के टोल-फ्री नंबरों के साथ ही उन्हें विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान व निकासी मार्गांे की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह राणा समेत स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *