उत्तराखंडज्ञानपथ

सभी ब्लॉक से हाईस्कूल और इंटर के दो-दो टॉपर्स को भारत भ्रमण कराएगी सरकार

देहरादून। प्रदेश के सभी विकासखंडों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो-दो टॉपर्स को शैक्षिक भ्रमण के तहत भारत दर्शन कराया जाएगा। टॉपर छात्र-छात्राओं के लिए भारत दर्शन शैक्षिक कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दर्शन कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जानने की उत्सुकता उत्पन्न होगी। ऐसे छात्र-छात्राओं में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता, आत्मविश्वास व भाईचारे की भावना प्रबल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम चयनित मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *