उत्तराखंडदुर्घटना

हरिद्वार में रोडवेज बस सड़क से नीचे गिरी, कंडक्टर और 10 माह की बच्ची की मौत, कई घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम की यात्रियों से भरी बस सड़क से 20 मीटर नीचे गिर गई। बुधवार तड़के हुई इस दुर्घटना में 10 माह की बच्ची और बस कंडक्टर को मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि, अन्य चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दुर्घटना हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर हरिद्वार चंडी चौक से करीब 200 मीटर पहले हुई। परिवहन निगम की बस रूपेडिया से हरिद्वार आ रही थी। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 41 लोग सवार थे। चंडी चौक से करीब 200 मीटर पहले चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क से 20 मीटर नीचे जा गिरी। सूचना पर हरिद्वार पुलिस, फायर सर्विस और ढालवाला पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू टीमों ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकालबकर अस्पताल पहुंचाया। जबकि, कंडक्टर बस के नीचे ही दबा हुआ था। इस पर कटर की मदद से बस को काटकर कंडक्टर के शव को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *