Monday, November 23, 2026
उत्तराखंडन्यूज विंडो

उत्तरकाशी में आकाशवाणी के एफएम ट्रांसमीटर से प्रसारण शुरू, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किए गए आकाशवाणी के  91 एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इनमें से एक ट्रांसमीटर उत्तरकाशी में भी स्थापित किया गया।

आकाशवाणी केंद्र मनेरा में आयोजित कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सदस्य माला राज्य लक्ष्मी शाह, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान, पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, मोरी के ब्लॉक प्रमुख बचन सिंह पंवार, डुंडा के ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, आकाशवाणी के उपनिदेशक आरसी बर्थवाल, सहायक निदेशक (दूरदर्शन देहरादून कुलभूषण कुमार) समेत अन्य अधिकारियों व लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *