देहरादून जिले में सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
देहरादून। राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार देर शाम से बारिश का सिलसिला और तेज हो गया है। भारत मौसम विभाग के देहरादून स्थित केंद्र ने सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए देहरादून जिले में सोमवार 31 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। देर शाम डीएम डॉ. आषीश चौहान के निर्देश पर एडीएम व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने इस आषय के आदेश जारी किए।

