इतिहासपरिचयभूले-बिसरे लोग

स्वतंत्रता सेनानी मास्टर करतार सिंह और देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों-सेनानियों का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी मास्टर करतार सिंह को उनकी 26वीं पुण्यतिथी के अवसर पर याद करते हुए नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए स्वाधीनता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को भावांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी हमें भीख में नहीं मिली। इसके लिए बहुत बड़ी कीमत बलिदानों के रूप में चुकानी पड़ी।

कैंट स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए असंख्य क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूल गए। अंग्रेजों ने लाखों आंदोलकारियों को मौत की नींद सुला दिया। आजाद हिंद फौज के हजारों योद्धा इस जंग में शहीद हुए। स्वतंत्रता संग्राम में लाखों सेनानियों को कैद और काला पानी की सजा हुई। लेकिन, आज हमारे राजनीतिज्ञ स्वाधीनता सेनानियों-शहीदों की अपेक्षा के अनुरूप आचरण करते नहीं दिखते, जो बेहद चिंताजनक है। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय पर व्यवस्था में बढ़ता भ्रष्टाचार, स्वार्थ, धन कुबेर बनने की लिप्सा देश को खोखला कर रही है। इससे आमजन कुंठाओं में जीने को मजबूर है। संविधान में दी गई जिम्मेदारी का एहसास आज की युवा पीढ़ी को नहीं है। हम लाखों चिकित्सक, इंजीनियर प्रशासनिक अधिकारी तो पैदा कर रहे हैं, लेकिन देशभक्त नहीं, जो निस्वार्थ भाव से देशसेवा को समर्पित हो सके।

इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति डॉ. एस. फारूख, संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (अप्रा.) केजी बहल, पर्यावरणविद् पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, चिकित्सक पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय, ले. कर्नल (अप्रा.) बीएम थापा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने मास्टर करतार सिंह समेत दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज वास्तव में वही लोग देषभक्त कहलाने के सर्वथा उपयुक्त हैं, जो जनहित और पर्यावरणहित के कार्यों में एकल अथवा संस्थागत रूप से समर्पित हैं। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने किया।

विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सक्रियता के लिए दून नागरिक संगठन ने प्रदान किए प्रशस्ति-पत्र

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता के लिए रघुनाथ सिंह नेगी, रमा गोयल, रवि सिंह नेगी, आशा डोभाल, अनीता नेगी, डॉ. बृजमोहन शर्मा, नरेश चंद्र कुलाश्री, स्वामी एस. चंद्रा, पद्यश्री कल्याण सिंह रावत, गजेंद्र सिंह रमोला, नवीन सदाना, प्रगति सदाना, देवेंद्र पाल मोंटी, आशु, डॉ. मिली कौर, जगमोहन मेंदीरत्ता, संजय गर्ग, मनोज ध्यानी, गुलशन बाहरी, सिटीजन फॉर क्लीन दून, भारती भंडारी, ममता भंडारी, मीनू देवी, संजू देवी, सृष्टि फाउंडेशन, डॉ. महावीर बड़थ्वाल, मैड संस्था, मोहन सिंह खत्री, क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी, आरिफ खान, रविंद्र जुगरान, पदम सिंह थापा, जगदीश बावला, सुलोचना भट्ट, दिनेश भंडारी, प्रदीप कुकरेती, विनोद नौटियाल, शेयरिंग लुडिंग, मुकेश नारायण शर्मा, गिरीश चंद्र भट्ट, मेजर (अप्रा.) एमएस रावत, राजीव खनसाली, एसपी चौहान, अवधेश शर्मा, उमेश्वर सिंह रावत, एसएस गोसाई, पद्मेंद्र बर्त्वाल, खुशवीर सिंह, डॉ. राकेश डंगवाल, प्रतिभा पाठक, शांति प्रसाद नौटियाल को प्रषस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *