कैंचीधाम में जाम खत्म करने को भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बनेगा बाईपास
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 21997.75 लाख रूपये कुल लागत की 8 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 134 ं का शिलान्यास किया।
फ्लैट्स मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कैची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाईपास निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य कार्यों की भी घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, दीवान सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

