ऑपरेशंसदुर्घटनाराजधानी

देहरादून में पौंधा रोड पर देर रात तेज बरसाती बहाव में बहकर दो किलोमीटर दूर चला गया वाहन, एक युवती को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया, दो की मौत

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पौंधा रोड पर लोअर कंडोली में देर रात बरसाती बहाव में गाड़ी बह गई। एसडीआरएफ ने रात ही सर्च ऑपरेशन चला कर वाहन से एक युवती को रेक्यू कर लिया, जबकि उसके दो साथियों की मौत हो गई।

एसडीआरएफ के अनुसार, देर रात कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन (RJ 13 CE 5641) के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर सूचना पर डाकपत्थर पोस्ट से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के के साथ एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रात के अंधेरे में ही सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उक्त क्रेटा वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थे। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायलावस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि, 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश, निवासी जयपुर (राजस्थान) व एक अन्य युवती का शव वाहन से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को प्रेमनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृत युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *