देहरादून जिले में आज मंगलवार को भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, रात एक बजे बाद जारी हुआ आदेश
देहरादून। राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है, जो मध्य रात्रि बाद तक जारी थी। भारी बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून की ओर से मंगलवार के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए देहरादून जिले में मंगलवार 1 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम डॉ. आषीश चौहान के निर्देश पर एडीएम व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने रात एक बजे बाद इससे संबंधित आदेश जारी किया।
बोल्डर और मलबा गिरने से बंद मसूरी मार्ग मध्य रात्रि बाद यातायात के लिए खुला
इस बीच, सोमवार मध्य रात्रि बाद तक भारी बारिश के कारण राजधानी में रिस्पना और बिंदाल समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बारिश से हुए भूस्खलन के कारण बंद हुए देहरादून-मसूरी मार्ग को घंटों बाद मध्य रात्रि वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

