भद्रकाली मोड़ पर यात्रियों से भरी बस पलटी, सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाइयों की नीचे दब कर दर्दनाक मौत
नरेंद्रनगर । टिहरी जनपद क्षेत्रांतर्गत ढालवाला में शुक्रवार रात यात्रियों से भरी राजस्थान नंबर की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में यात्रियों को तो हल्की-फुल्की चोटें आईं, लेकिन एक्टिवा खड़ी कर सड़क किनारे बैठे दो चेहरे भाइयों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। देर रात तक मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे।
जानकी सेतु पार्किंग से निकली बस में सवार थे 60 यात्री, मौके पर एसडीआरएफ व पुलिस राज्य में जुटे
टिहरी प्रशासन के अनुसार, राजस्थान नंबर की यात्री बस रात जानकी सेतु पार्किंग से निकलकर दिल्ली के लिए जा रही थी। ढालवाला क्षेत्र के भद्रकाली मोड पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क पर पलट गई। उस वक्त वहां सड़क किनारे ऋषिकेश के श्यामपुर गंगानगर क्षेत्र निवासी दो युवक अपनी एक्टिवा खड़ी करके बैठे थे, जो बस पलटने से उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में छेड़े भाई थे।
बस में 60 यात्री सवार थे। बस पलटने से यात्रियों को हल्की-फुल्की छोटे लगी हैं। चोटिल यात्रियों को ऋषिकेश के अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर नरेंद्रनगर और ऋषिकेश प्रशासन की देखरेख में एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे।

