मौसमउत्तराखंडदैवीय आपदाराजधानी

नंदा की चौकी क्षेत्र में टौंस नदी का नया पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त, 12 जुलाई को खोला गया था ट्रैफिक के लिए

देहरादून। बल्लूपुर-पांवटा नेशनल हाईवे (चकराता रोड) पर प्रेमनगर के निकट नंदा की चौकी क्षेत्र में नए बने पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। टौंस नदी पर बने इस पुल पर करीब 15 दिन पहले ही ट्रैफिक खोला गया था। करोड़ों रुपए की लगत से बने इस नए पुल का औपचारिक उद्घाटन भी अभी नहीं हुआ है।

भारी बारिश के कारण पिछले साल सितम्बर में नंदा की चौकी के निकट स्थि पुराना पुल टूट गया था। करीब 9 दिन बाद नदी में पाइपों की अस्थायी पुलिया बना कर आवाजाही शुरू कराई गई थी। करीब दस माह बाद वहां नया पुल बन कर तैयार हुआ, जिस पर इसी 12 जुलाई को वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

सोमवार रात से देहरादून में हो रही भारी बारिश के बीच इस नए पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने से वहां विशाल गड्ढा बन गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने पुल पर आवाजाही रोक दी है और ट्रैफिक को झाझरा से प्रेमनगर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *