उत्तराखंडधर्म-कर्मविविध

गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक निवास में विशेष कथा-कीर्तन दरबार 6 अगस्त को

देहरादून। गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक निवास में 6 अगस्त (रविवार) को श्रीगुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार और शरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) की और से विशेष कथा और कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। तड़के चार बजे से शाम तीन बजे तक होने वाले इस आयोजन की जानकारी शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीगुरू सिंह सभा के महासचिव  गुलज़ार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इस भव्य कथा-कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध हजूरी रागी जत्थे दरबार श्रीअमृतसर के जगतार सिंह राजपुरा, साहिब सिंह व कुलदीप सिंह संगत को निहाल करेंगे। हेडग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह गुरमत विचारों से श्रद्धालुओं को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से शरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरविंदर सिंह धामी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह और परमजीत सिंह सरना भी हिस्सा लेंगे।

सिंह सभा के मीडिया प्रभारी देविंदर सिंह भसीन और सेवा सिंह मठारु ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन ने जानकारी दी कि पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा व देहरादून स्थित सभी गुरूद्वारे और संस्थाएं शीघ्र राहत सामग्री भेजेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कीर्तन दरबार में राज्यपाल गुरमीत सिंह भी शामिल होंगे।

आनंद मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन के सरकारी फैसले का किया स्वागत

महासचिव गुलजार सिंह व हेडग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह के साथ ही प्रबंधक कमेटी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी कैबिनेट का सिख विवाह आनंद कारज का रजिस्ट्रेशन आनंद मैरिज एक्ट के तहत करने के फैसल का स्वागत करते हुए आभार जताया।

प्रेस वार्ता में सिंह सभा के उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह,सुरजीत सिंह, राजिंदर सिंह राजा, अरविंदर सिंह, दलबीर सिंह कलेर, मोहिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, मक्खन सिंह, परनीत सिंह आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *