उत्तराखंडअपराधराजधानी

भीड़भाड़ वाले पटेलनगर और शिमला बायपास क्षेत्र में दिन-दहाड़े सड़क पर दो गुटों में चली गोलियां

देहरादून। उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए की गई कड़ी चौकसी के दावों के बीच राजधानी में वीरवार दिन-दहाड़े कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए युवाओं के दो गुटों के बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम गोलियां चलीं। फायरिंग करने वाले दोनों गुट मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों गुटों में शिमला बायपास क्षेत्र में भी आपस में गोलीबारी हुई।

पहली घटना पटेलनगर स्थित एक बड़े समाचार पत्र कार्यालय के बाहर स्थित गली में हुई। आरंभिक जानकारी के अनुसार, कार और दुपहिया में आए दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच सरेआम फायरिंग हुई। इसके बाद दोनों गुट मौके से फरार हो गए। आपस में भिड़ने वाले युवक क्षेत्र के एक कॉलेज के पूर्व छात्र बताए गए हैं। दोनों गुट इसके बाद शिमला बायपास क्षेत्र में भी भीड़ गए। देहरादून से बाहर के बताए गए हैं, जिनके बीच फायरिंग से पहले भी मारपीट हुई। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *