देश-दुनियादैवीय आपदापास-पड़ोस

नेपाल में जल प्रलय, हर ओर तबाही, कई कस्बों-गांवों का अस्तित्व मिटा, सैकड़ों लापता

काठमांडू/नई दिल्ली। नेपाल में भोटेकोशी नदी की जल प्रलय ने चारों ओर भीषण तबाही मचा दी है। बुधवार सुबह अचानक तिब्बत की ओर से अथाह पानी भोटेकोशी में आ गया। इससे नदी में कई मीटर ऊंचा पानी आ गया। तेजी से दौड़ते पानी ने रसुवा, धादिङ, नुवाकोट और चितवन सहित नदी से जुड़े कई जिलों में व्यापक तबाही मचा दी।

अचानक आए सैलाब ने एक निर्माणाधीन डैम, कई पुलों, सड़कों को तबाह कर दिया। नदी किनारे के कई कस्बों और गांवों का अस्तित्व पूरी तरह मिट दिया है। बड़ी संख्या में वाहन भी पानी के वेग में समा गए। सैकड़ों लोगों की इस जल प्रलय में मौत होने की आशंका है। भारत समेत विभिन्न देशों के काफी पर्यटक घटना के बाद से लापता हैं। नेपाल सरकार ने राहत व बचाव शुरूंकर दिए हैं। सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है।

भारत सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है। नेपाल से सटे बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नेपाल से आने वाली नदियों वाले जिलों के प्रशासन को हाईअलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ व  एसडीआरएफ को भी तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *