सोमवार को नवमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, अब लगातार तीन दिन बंद रहेंगे ऑफिस, बैंक और स्कूल-कॉलेज
देहरादून। प्रदेश भर में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शारदीय नवरात्रि की नवमी के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना में कहा गया है कि निगोशिएबुल इंस्ट्रुमेंट एक्ट-1881 के अंतर्गत सोमवार 19 अक्तूबर को नवमी का सार्वजनकी अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि पहले सोमवार को अवकाश नहीं था। अब सोमवार को अवकाश होने से लगातार तीन दिन सरकारी कार्यालय, बैंक, कोषागार और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि 18 अक्तूबर को रविवार है, जबकि मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरा का अवकाश है।

