Saturday, October 17, 2026
Latest:
उत्तराखंडपंचायती राजराजनीतिशहरी निकाय

डीपीसी के लिए 26 सदस्य निर्विरोध और 4 बैलेट से चुने गए, देहरादून नगर निगम से सभी 15 सदस्य भाजपा के, जिला पंचायत से कांग्रेस वजनदार

देहरादून। जिला योजना समिति (डीपीसी) के 30 में से 26 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें देहरादून जिला पंचायत से 10, नगर निगम देहरादून से 15 और विकासनगर व हरबर्टपुर नगर पालिका और सेलाकुई नगर पंचायत निर्वाचनबक्षेत्र से एक सदस्य शामिल हैं।

वहीं, ऋषिकेश नगर से दो और मसूरी व डोईवाला नगर पालिका परिषद से एक-एक सदस्य के लिए मतदान हुआ। डीपीसी में संख्या बल के लिहाज से भाजपा का पलड़ा भारी है। देहरादून नगर निगम से निर्विरोध निर्वाचित सभी 15 सदस्य भाजपा के हैं। वहीं, जिला पंचायत से कांग्रेस वजनदार रही है।

डीएम और मेयर ने नव निर्वाचित सदस्यों को सौंपे प्रमाण-पत्र

जिला योजना समिति देहरादून के 30 सदस्यों को चुनने के लिए शुक्रवार 16 अक्तूबर को मतदान होना था, लेकिन 26 सीटों पर कोई प्रतिद्वंद्वी न होने से मतदान की नौबत नहीं आई। चार सीटों के लिए वोटिंग हुई और देर शाम मतगणना हुई। शनिवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण-पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

जिला योजना समिति के लिए ये 26 सदस्य चुने गए निर्विरोध

नगर निगम देहरादून से पार्षद रविंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह कठैत, नंदिनी शर्मा, संतोख सिंह नागपाल, वैभव अग्रवाल, सतीश कश्यप, विमल उनियाल, कपिल धर, आलोक कुमार, संजीत कुमार बंसल, पूजा नेगी, अमिता सिंह, मीनाक्षी मौर्य, प्रवीन सिंह नेगी व अशोक डोबरियाल डीपीसी सदस्य बने। जिला पंचायत से सदस्य अमिता राज, खुशबू गुरुंग, गोविंद सिंह, दीवान सिंह, पिंकी रोहिला, रश्मि देवी, विजयलक्ष्मी, विनिता रतूड़ी, संजय किशोर व हुकम चंद्र डीपीसी में पहुंचे हैं। वहीं, विकासनगर, सेलाकुई व हरबर्टपुर की संयुक्त सीट से सभासद एल. शर्मा समिति के सदस्य बने हैं।

मतदान से ये चार पार्षद निर्वाचित हुए डीपीसी का सदस्य 

ऋषिकेश नगर निगम से पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट व संध्या बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। इसी तरह डोईवाला नगर पालिका परिषद से रियायत अली और मसूरी नगर पालिका परिषद से पवन भलवाल अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर बतौर सदस्य समिति में पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *