कुमाऊं मंडलनारीशक्तिराजकाज

चंपावत की महिलाओं ने सीएम को बांधी राखी, उपहार के साथ जिले को भी योजनाओं के रूप में मिली ₹62.97 करोड़ की सौगात

चंपावत। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में धूरा स्थित रामलीला मैदान में वीरवार को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षासूत्र बांधा। महिलाओं को तो सीएम की ओर से उपहार मिले ही, जिले को भी कुल ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात मिली।

मुख्यमंत्री ने उत्सव में ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण और ₹51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रत्येक मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प: धामी

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प राज्य की प्रत्येक मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालयी चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि यहां की मेहनती, साहसी और आत्मनिर्भर मातृशक्ति से भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल सरकारी योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर परिवार व समाज के निर्णयों में भागीदार बनाना है। सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

छोटी बालिकाओं के साथ केक काटकर दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया। बाल विकास विभाग के स्टॉल में उन्होंने छोटी बच्चियों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक रेखा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *