आपदा प्रबंधनउत्तराखंडछात्र-युवास्कूल

देहरादून में समेत छह जिलों में स्कूल बंद, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात से हो रही भारी बारिश

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार देर रात से भरी बारिश जारी है। मौसम के बिगड़ैल मिज़ाज को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार को जिले में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सुबह इस आशय के आदेश जारी किए। इस के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में भी मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में 28 और 29 जुलाई के लिए भरी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। देहरादून समेत कुछ जिलों में अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है। इस बीच, आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले ही सभी जिलों के प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को भी बहुत आवश्यक न होने की स्थिति में फिलहाल पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी यात्रा स्थगित रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *