देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने वीरवार 20 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार देर रात इस आशय के आदेश जारी किए गए।
