Tuesday, September 8, 2026
Latest:
विविधज्ञानपथस्वास्थ्य

न्यूरोएनेस्थीसिया व न्यूरोक्रिटिकल केयर की नवीनतम तकनीकों पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई चिकित्सकों की जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (यूकेएसए) की ओर से अस्थायी राजधानी स्थित एक होटल में ‘न्यूरोएनेस्थीसिया और न्यूरोक्रिटिकल केयर में नवीनतम तकनीकें व आधुनिक विकास’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें न्यूरोएनेस्थीसिया, न्यूरोक्रिटिकल केयर व न्यूरोसर्जिकल रोगियों के आधुनिक उपचार और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक व शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम विकास से निरंतर अपडेट रखने और मरीजों को बेहतर व आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञों ने व्याख्यान के अतिरिक्त विचार-विमर्श व इंटरेक्टिव सत्रों में प्रतिभागियों को न्यूरोएनेस्थीसिया व न्यूरोक्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और तकनीकों से अवगत कराया। इस अवसर पर आईएसए नेशनल के अध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, सचिव डॉ. राजीव गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील सेठी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमएयू इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के डॉ. एके सिंह, एमएयू देहरादून के उपाध्यक्ष डॉ. संदीप तंवर व डॉ. पारुल ने भी विचार व्यक्त किए। इस सीएमई के आयोजन में डॉ. मीनल चौहान, डॉ. रोबिना मक्कर व डॉ. मुदित गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. तनवीर, डॉ. कपिल, डॉ. समीर, डॉ. कुशांत, डॉ. अतुल व डॉ. प्रितिश सहित उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के साथ ही दिल्ली व लुधियाना से आए लगभग 110 चिकित्सक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *