उत्तराखंडआदेश-निर्देशराजकाज

सीईओ बोले, एसआईआर में लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त, जिम्मेदार अफसर पर होगी कार्रवाई

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ व गढ़वाल मंडल के आयुक्तों और देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। सीईओ ने सभी डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी दावे व आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी डीएम को जिलास्तर पर राजनैतिक दलों और मीडिया के साथ नियमित संवाद करने को कहा।

दोनों मंडलायुक्तों और चार जिलों के डीएम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया एसआईआर का अपडेट

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारियों ने दावे व आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही आगे की रणनीति पर जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। सीईओ ने सभी जिलों में फार्म-6, फार्म-7 व फार्म-8 के निस्तारण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर 4 प्रतिशत से अधिक परिवर्धन और 2 प्रतिशत से अधिक अपमार्जन की संभावना है, ऐसे बूथों का संबंधित ईआरओ व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण व समीक्षा करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कुमांऊ के मंडलायुक्त दीपक रावत व गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जिलों के भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही दोनों मंडलायुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *